Labels

सौभाग्य से मिलता है सेवा का अवसर

Image
नेक राह के मुसाफिर हम सुबह से रात तक अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहते है , ऐसे में हम अपने सामाजिक कर्तव्य को भूल जाते हैं। ईश्वर ने हमें इस योग्य जरूर बनाया है कि हम थोड़े - थोड़े सहयोग से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें , यह सेवा का सौभाग्य हमें किसी न किसी के माध्यम से मिलता रहता है। सर्दी में ठिठुरते जरूरतमंदों के दर्द को देखकर कुछ लोग अपने दो कदम बढ़ाकर मुहिम शुरू कर देते है देखते ही देखते वह कारवाँ बन जाती है , बड़े कार्य की शुरुआत हमेशा पहले दो कदम से होती हैं , कुछ लोग इस कहावत को सही साबित कर देते है।   एक ऐसा ही मुहिम नैक राह के मुसाफिर के टीम लीडर स्वरुप जी सोलंकी सर और केशव जी सर के सहयोग से पूर्ण हुआ।   इन लोगों ने कुछ मित्रगणों का एक ग्रुप बनाया इस समूह में साथियों ने दिल खोलकर सहयोग किया है , जरूरतमंदों के लिए 100 से भी ज्यादा कम्बल खरीदना अपने आप में प्रेरणादायक व अनुकरणीय कार्य था।     " वस्त्रदान अभियान" में 10 दिसम्बर ( शनिवार ) को रात्रि 8 बजे से जोधपुर शहर के प्रमुख स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल ...

त्रिगुणमयी माया क्यु मनुष्य को जीव मुक्त नहीं होने देती।

त्रिगुणमयी माया क्यु मनुष्य को जीव मुक्त नहीं होने देती।

माया त्रिगुणमयी है। सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण। प्रत्येक जीव के चौबीस घंटे का कर्मफल, माया तीन भागों में बांट कर अलग अलग संस्कार की खजानों में जमा कर देती है। जैसे :-भजन, कीर्तन, ध्यान, स्मरण, स्वाध्ययन, योग, जप, तप, व्रत, यम, नियम, सत्संग एवं संयम इत्यादि में जो समय व्यतीत होता है, उनके कर्मफल सतोगुण के खजाने में जमा होते हैं।

दूसरा खान, पान, ऐश, आराम, खेती, गृहस्थी, रोजगार, व्यापार, गप्प-शप्प एवं राजनैतिक क्षेत्र का कार्य इत्यादि में जो समय व्यतीत होता है, उनके कर्मफल रजोगुण के खजाने में जमा होते हैं।

तीसरा परनिन्दा, (शिकायत), गाली ग्लौज, बुरे व्यवहार की बातचीत, चोरी, डकैती चुगलखोरी, ताड़ी, दारू, शराब पीना बासी तथा उच्छिष्ट भोजन एवं शयनावस्था (निद्रा ) में जितने भी समय खर्च होते हैं, सभी के कर्मफल तमोगुण के खजाने में संचित होते हैं।


सतोगुण अधिक होने पर देवयोनि की प्राप्ति होती है। रजोगुण अधिक होने पर मनुष्य योनि मिलता है। तथा तमोगण संस्कार अधिक होने पर पशु, पक्षी, कोड़े मकोड़े इत्यादि नीच योनियों को प्राप्ति होती है। 



Comments

Post a Comment