Posts

Showing posts from February, 2022

Labels

सौभाग्य से मिलता है सेवा का अवसर

Image
नेक राह के मुसाफिर हम सुबह से रात तक अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहते है , ऐसे में हम अपने सामाजिक कर्तव्य को भूल जाते हैं। ईश्वर ने हमें इस योग्य जरूर बनाया है कि हम थोड़े - थोड़े सहयोग से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें , यह सेवा का सौभाग्य हमें किसी न किसी के माध्यम से मिलता रहता है। सर्दी में ठिठुरते जरूरतमंदों के दर्द को देखकर कुछ लोग अपने दो कदम बढ़ाकर मुहिम शुरू कर देते है देखते ही देखते वह कारवाँ बन जाती है , बड़े कार्य की शुरुआत हमेशा पहले दो कदम से होती हैं , कुछ लोग इस कहावत को सही साबित कर देते है।   एक ऐसा ही मुहिम नैक राह के मुसाफिर के टीम लीडर स्वरुप जी सोलंकी सर और केशव जी सर के सहयोग से पूर्ण हुआ।   इन लोगों ने कुछ मित्रगणों का एक ग्रुप बनाया इस समूह में साथियों ने दिल खोलकर सहयोग किया है , जरूरतमंदों के लिए 100 से भी ज्यादा कम्बल खरीदना अपने आप में प्रेरणादायक व अनुकरणीय कार्य था।     " वस्त्रदान अभियान" में 10 दिसम्बर ( शनिवार ) को रात्रि 8 बजे से जोधपुर शहर के प्रमुख स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल ...

कृष्ण हमारे लिए हमेशा सही कार्य करते हैं

Image
जीने की पद्धति में श्री  कृष्ण भगवान का साथ हो,  फिर क्या बात है जीवन की नैया ही पार हो... एक बार नारद जी ने भगवान से प्रश्न किया कि प्रभु आपके भक्त गरीब क्यों होते हैं?  तो भगवान बोले - "नारद जी ! मेरी  कृपा को समझना बड़ा कठिन है।" इतना कहकर भगवान नारद के साथ साधु भेष में पृथ्वी पर पधारे और एक सेठ जी के घर भिक्षा मांगने के लिए दरवाजा खटखटाने लगे। सेठ जी बिगड़ते हुए दरवाजे की तरफ आए और देखा तो दो साधु खड़े हैं। भगवान बोले - "भैया ! बड़े जोरों की भूख लगी है। थोड़ा सा खाना मिल जाए।" सेठ जी बिगड़कर बोले "तुम दोनों को शर्म नहीं आती। तुम्हारे बाप का माल है ? कर्म करके खाने में शर्म आती है, जाओ-जाओ किसी होटल में खाना मांगना।" नारद जी बोले - "देखा प्रभु ! यह आपके भक्तों और आपका निरादर करने वाला सुखी प्राणी है। इसको अभी शाप दीजिये।" नारद जी की बात सुनते ही भगवान ने उस सेठ को अधिक धन सम्पत्ति बढ़ाने वाला वरदान दे दिया। इसके बाद भगवान नारद जी को लेकर एक बुढ़िया मैया के घर में गए। जिसकी एक छोटी सी झोपड़ी थी, जिसमें एक गाय के अलावा और कुछ भी नहीं था। जैसे ही भगव...

चलो कुछ अच्छा करते है कि एक छोटी - सी यात्रा

Image
 चलो कुछ अच्छा करते है कि एक छोटी - सी यात्रा   दोस्तो यह मेरी स्वयं की यात्रा है। चलो कुछ अच्छा करते हैं , कहना कितना आसान है , है ना । इस खबर को एक न्यूज पेपर की तरफ से प्रकाशित भी किया गया था।  https://www.youtube.com/watch?v=HFQ40qwPgE0  चलो कुछ अच्छा करते हैं” मुहिम के तहत युवाओं द्वारा जरूरतमंदों में वितरित किए गए कंबल पर जब हम अपने आस पास लाचार , मजबूर , बेबस को देखते हैं तो दिल के किसी कोने से दया की आहट सुनाई देती है और कहती है कि मुझे कुछ करना चाहिए । पर हमारी ये छोटी सी जेब कहती है कि हम अकेले क्या कर लेंगे ? पर यही सोच जब सामूहिक बन कर उभरती है तो जो हमारे दिल को जो तसल्ली मिलती है वो हमारी टीम ने कल रात को महसूस की। हम सभी ईश्वर की संतान है … अमीर - गरीब , छोटा - बड़ा जितने भी लोग है वे अपने से संबंध रखते हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि हम उनसे आगे निकल गए और वे थोड़े पीछे रह गए। बात हो रही है फुटपाथ पर रहने वाले , झुग्गी - झोंपडी में रहने वाले - वृद्धा - अपंग , माँगने वाले गरीब लोगों , मजदूरों , जरुरतमंदो , छोटे - मोटे कलाकारों , गरीब परिवार के बच्चो और म...

गरीबों के प्रति हमारी भावना कैसी हो - सिर्फ देने जैसी हो

Image
गरीबों के प्रति हमारी भावना कैसी हो - सिर्फ देने जैसी हो यह स्टोरी किसी और की है पर मेरे लिए यह स्टोरी मुझे इन्सपायरेशन करने के लिए काफी है।  मैं एक घर के करीब से गुज़र रहा था की अचानक से मुझे उस घर के अंदर से एक बच्चे की रोने की आवाज़ आई। उस बच्चे की आवाज़ में इतना दर्द था कि अंदर जा कर वह बच्चा क्यों रो रहा है, यह मालूम करने से मैं खुद को रोक ना सका। अंदर जा कर मैने देखा कि एक माँ अपने दस साल के बेटे को आहिस्ता से मारती और बच्चे के साथ खुद भी रोने लगती। मैने आगे हो कर पूछा बहनजी आप इस छोटे से बच्चे को क्यों मार रही हो? जब कि आप खुद भी रोती हो। उस ने जवाब दिया भाई साहब इस के पिताजी भगवान को प्यारे हो गए हैं और हम लोग बहुत ही गरीब हैं, उन के जाने के बाद मैं लोगों के घरों में काम करके घर और इस की पढ़ाई का खर्च बामुश्किल उठाती हूँ और यह कमबख्त स्कूल रोज़ाना देर से जाता है और रोज़ाना घर देर से आता है। जाते हुए रास्ते मे कहीं खेल कूद में लग जाता है और पढ़ाई की तरफ ज़रा भी ध्यान नहीं देता है जिस की वजह से रोज़ाना अपनी स्कूल की वर्दी गन्दी कर लेता है। मैने बच्चे और उसकी माँ को जैसे तैसे थोड़ा समझा...